रायपुर। सिलतरा थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 9:15 बजे ग्राम सांकरा स्थित घांसीदास बाबा मंदिर के पास आरोपी विरेंद्र मनहर (24 वर्ष) का प्रार्थी समीर कुर्रे (18 वर्ष) के पिता हरिश्चन्द्र कुर्रे के साथ गाली-गलौज और विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से समीर के गर्दन के पीछे वार कर चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 47/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 119(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विरेंद्र मनहर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके कब्जे से करीब 8½ इंच लंबा नुकीला एवं धारदार लोहे का बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। घायल प्रार्थी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा भी तैयार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को 28 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 11 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विरेंद्र मनहर (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, सांकरा (रायपुर)