मंदिर हसौद से सटे गांव में पोते ने दादा की हत्या कर दी

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी में शुक्रवार शाम संपत्ति विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई। विवाद के दौरान एक पोते ने अपने दादा पर घर में रखी किसी नुकीली धारदार वस्तु से हमला कर दिया।

हमले में दादा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पोते को पकड़कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तृत जानकारी पूछताछ और जांच के बाद अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *