रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सोनू मोनू बार में देर रात बीयर उपलब्ध कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बार के मैनेजर और गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, दो-तीन दिन पहले बार के गार्ड का देर रात एक अज्ञात व्यक्ति को बीयर की बोतल देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच के लिए देवेंद्र नगर पुलिस की टीम ने 2 सितंबर को सोनू मोनू बार, पंडरी पहुंचकर गार्ड और मैनेजर से पूछताछ की।
पूछताछ के बाद बार के मैनेजर कानू चरण दास (45) और गार्ड रमाकांत द्विवेदी (48) के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बार के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी जब्त किया है। साथ ही बार का लाइसेंस निलंबित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद देर रात शराब उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी और सख्ती बढ़ने की संभावना है।