रायपुर। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और नगदी रकम बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति नगर स्थित सुलभ शौचालय के पास सुदामा नामक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर कागज-पेन के जरिए कल्याण ओपन-क्लोज सट्टा खिला रहा है। सूचना पर देवेंद्र नगर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुदामा सेनापति (44 वर्ष), पिता अनंत राम सेनापति, निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, जिसमें 1250 रुपए का हिसाब दर्ज था, एक डॉट पेन और 1200 रुपए नगद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।