गंदगी पर रायपुर निगम का त्वरित प्रहार, कोटा में नेकी की दीवार साइट को कराया चकाचक

रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में भारत माता चौक के पास कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान मौके पर पड़े पुराने और अनुपयोगी कपड़ों के कचरे सहित अन्य गंदगी को तत्काल हटवाया गया। सफाई के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बहाल की गई। निगम स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *