भूपेश बघेल का PM मोदी पर निजी टिप्पणी, बोले- ‘भाभी जी’ को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास कब ला रहे हैं?

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब मोदी जी यह बता दें कि वे अपनी ‘भाभी जी’ को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में कब ला रहे हैं।

भूपेश बघेल ने भाजपा के ‘इटली के चश्मे’ वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि असली ‘इटली का चश्मा’ तो भाजपा ने पहन रखा है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा, वेशभूषा और इटली से जुड़े संदर्भों को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं।बघेल ने कहा कि जब से बी.एस. मुंजे इटली से प्रभावित होकर बड़ा सा ड्रम लेकर आए, जो आज भी नागपुर में रखा है, तब से उनकी विचारधारा वहीं से प्रेरित रही है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की हाफ पैंट और काली टोपी को हिटलर और मुसोलिनी से जोड़ते हुए निशाना साधा।पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इटली से भाजपा का कितना प्रेम है, यह ‘मेलोडी’ को लेकर की जाने वाली चर्चाओं से भी दिखाई देता है।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी सोनिया गांधी से विवाह कर उन्हें भारत लाए थे और आज उन्हें एक भारतीय नारी के रूप में देखा जाता है। बघेल ने सोनिया गांधी के भारत के प्रति त्याग, बलिदान और समर्पण को अद्वितीय बताया।भूपेश बघेल के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *