रायपुर शहर में 7 दिन चिकन-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस-मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 पर मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए संबंधित व्यक्ति, संस्था के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *