धमतरी। जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने चार पुलिस निरीक्षकों का अस्थायी स्थानांतरण आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक चक्रधर बाघ को थाना प्रभारी दुगली से थाना प्रभारी सिहावा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक उमेश कुमार पाटिल, जो थाना प्रभारी सिहावा के पद पर थे, उन्हें थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को थाना प्रभारी नगरी से हटाकर थाना प्रभारी दुगली पदस्थ किया गया है। जबकि निरीक्षक रमणलाल उसेंडी, जो रिजर्व केंद्र धमतरी में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी केरेगांव बनाया गया है।