छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

दिल्ली/बिलासपुर। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक तीनों न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगे। नियुक्ति संबंधी आदेश पर न्याय विभाग के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षर हैं।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *