रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो अहम बैठक लेंगे और नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे से नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री आरक्षित रहेंगे। शाम 3 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 5 बजे मंत्रालय से सिविल लाइन स्थित निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा। मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर पहले से ही प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।