धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर 4 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 25,500/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।