अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय’ : रजत बंसल

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों से संवाद किया तथा प्रेस क्लब के विकास, मीडिया की बदलती चुनौतियों और जनसंपर्क की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि डिजिटल दौर में अटेंशन की होड़ ने पत्रकारिता के स्वरूप को बदल दिया है और मिसलीडिंग (भ्रामक) खबरों की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा, “आज अटेंशन पाने का दौर है। लोगों का ध्यान आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा में कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जो भ्रामक होती हैं।

अटेंशन के लिए हो रही पत्रकारिता का यह स्वरूप हम सभी को सोचने पर मजबूर करता है।”रजत बंसल ने कहा कि सोशल मीडिया और न्यू मीडिया माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार, समाज और मीडियातीनों की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि सही और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुंचे।उन्होंने मीडिया से तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते दौर में विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी है। पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने प्रेस क्लब जैसी विश्वनीय संस्था से इस संबंध में आगे आने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *