ऑटो से गृहमंत्री विजय शर्मा को उतरते देखकर हैरत में पड़ गए लोग, दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीती रात कबीरधाम जिले के नेवारीगुड़ा में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे ऑटो में बैठकर गांव पहुंचे। उन्हें ऑटो से आते देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नेवारीगुड़ा में भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया है। यहां एक ही परिसर में 51 शक्तिपीठों, देशभर के 117 देवी-देवताओं और चारों धाम के दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी यहां पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उनका ऑटो से पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *