बस्ती से चंद कदम दूरी पर मकान में हुआ ब्लास्ट, चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, 5 की मौत

यूपी। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पिपरी व पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. तेज धमाके के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए. जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने पुष्टि की कि इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है,

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत कार्य शुरू किया. फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं.

विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर घटना की डिटेल जांच में जुटी हैं. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में पटाखों के निर्माण व भंडारण के लिए वैध अनुमति और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम थे या नहीं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *