बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने डोंगरिपारा इलाके में धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरिपारा कोटा में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से मोहम्मद जुम्मन (45 वर्ष) निवासी डोंगरिपारा, कोटा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।