बीमार युवती ने भिलाई के पावर हाउस फ्लाईओवर से कूदकर दे दी जान

दुर्ग। भिलाई में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पावर हाउस फ्लाईओवर से छलांग लगाने के बाद 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पूनम बुधवार सुबह अपने पिता से वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी दौरान पावर हाउस फ्लाईओवर पर उसने नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और परिवार एम्स अस्पताल में उसका इलाज करा रहा था। हालांकि, घटना के समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था या उसने जानबूझकर छलांग लगाई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *