बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बदले जाने को लेकर बोले CM विष्णुदेव साय,यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान हुई मुलाकातों को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की है।

सीएम साय ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों और राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की।वहीं, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बदले जाने की चर्चाओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला है।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र का विषय बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश प्रभारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनका यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *