Headlines

मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की लखपति दीदी

मरवाही। विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की श्रीमती सीता मरावी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाली सीता मरावी ने वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई और आज ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर…

Read More

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत जामबहार में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 के.वी. (05 एम.वी.ए. क्षमता) विद्युत सबस्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस नए सबस्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता आएगी…

Read More

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे राज्य में टेक्सटाईल उद्योग की संभावनाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायें। उन्होंने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए…

Read More

प्लांट के गार्ड ने किशोरी के साथ किया रेप, गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं, युवतियों और नाबालिग से संबंधित संवेदनशील अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना अजाक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड…

Read More

किशोरी को रायगढ़ से भगाया, बिहार ओड़िशा और सारंगढ़ में छुपाता रहा, इंस्टाग्राम फ्रेंड गिरफ्तार

रायगढ़। इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उसे घर से ले जाने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिलाओं और बच्चों…

Read More

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने CM विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय को राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा और राष्ट्रपति महोदया के साथ हुए आत्मीय संवाद के अनुभव सुनाए। मुख्यमंत्री ने…

Read More

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

अंबिकापुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा कैडेटों की प्रतिभा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल रहे। इस अवसर पर सरगुजा…

Read More

चिराग पासवान पर आतंकी हमले का खतरा, मैसेज से गृह मंत्रालय में हड़कंप

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कथित तौर पर आतंकियों से जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के पास एक धमकी भरा मैसेज पहुंचा है। उसमें कहा गया है कि चिराग पासवान को आतंकवादी जल्द ही मार देंगे। इस…

Read More

अंतिम संस्कार चल रही थी और आई बाढ़, नदी में बह गए शव

उत्तराखंड। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. नैनीताल जिले से आपदा की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाई गई डेड बॉडीज गौला नदी के तेज बहाव में बह गईं. चिता…

Read More

पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

धमतरी।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए स्वर्गीय भूपेन्द्र देवांगन की पुत्री सुश्री गायत्री देवांगन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। उनके पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय…

Read More