24 से 48 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सरकार को मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो वार्निंग जारी की है। विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटे में बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटे में बलौदाबाजार, बलरामपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, जशपुर, कांकेर, राजनांदगांव और सरगुजा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने भारी बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *