चंगोराभाठा हत्याकांड, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। चंगोराभाठा हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 अपचारी बालक भी शामिल हैं।प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक भोला विश्वकर्मा (20 वर्ष) का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 5 आरोपियों/अपचारियों को पुलिस गिरफ्त में ले लिया। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।पुलिस ने मामले में बीएनएस की हत्या और बलवा सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा मामले का विस्तृत विवरण पृथक रूप से जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *