रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।
बैंक की ओर से जारी सूचना में ग्राहकों को बताया गया है कि प्रस्तावित हड़ताल स्थगित होने के कारण बैंक की शाखाओं और अन्य बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक निर्धारित समय के अनुसार बैंकिंग कार्य करा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने और बैंक में निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि सभी शाखाएं और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहेंगी।