चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर CM साय ने जताया गहरा दुःख

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री साय ने माँ दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

भगदड़ मचने की वजह सामने आई!

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ से खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि महासप्तमी पर पंडाल और पंडाल के बाहर काफी भीड़ थी। तेज बारिश शुरू होते ही लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पंडाल में भीड़ बढ़ती गई। इसी दौरान लकड़ी से बना एक ढांचा ढहने से भगदड़ मच गई। हालांकि, ढांचा किस वजह से गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *