CM साय आज बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायपुर से रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह 8:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 8:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सुबह 9:25 बजे वायुसेना के विमान से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:35 बजे जगदलपुर पहुंचने के बाद वे मां दंतेश्वरी मंदिर जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:20 बजे सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:10 बजे लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति निर्धारित है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे लालबाग मैदान से रवाना होकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3:05 बजे वायुसेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:35 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *