रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से 11:10 बजे तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:10 बजे कृषि मंडपम से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
इसके बाद शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 5:30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 6:30 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर शाम 6:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।