रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे मंत्रालय में बैठकों और विभागीय कार्यों के बाद जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण पहुंचेंगे। यहां वे मंदिर दर्शन, महानदी घाट पर गंगा आरती और ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक समीक्षा बैठक और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय निर्धारित है।
शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होंगे और शाम 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-19, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। शाम 4:10 बजे पुलिस मुख्यालय से हेलीकॉप्टर द्वारा शिवरीनारायण के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे शिवरीनारायण के शासकीय महाविद्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 5:20 से 5:35 बजे तक मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना निर्धारित है। शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री महानदी घाट पहुंचेंगे। शाम 6:20 बजे गंगा आरती का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 6:25 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां शाम 7:30 बजे ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण के रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। रात 10:30 बजे रेस्ट हाउस से रवाना होकर रात 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित है।