CM साय के सुझाव पर क्रिकेट संघ सहमत, अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 मैच में महिलाओं की एंट्री फ्री, टिकट नहीं खरीदने पड़ेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले का आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने महिला दर्शकों को स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश देने का सुझाव दिया, जिस पर क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया था, जिसे क्रिकेट संघ ने स्वीकार कर लिया है।

महिला क्रिकेट को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि महतारी गौरव वर्ष 2026 में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को नई पहचान देगा। साथ ही प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक होगा। इस आयोजन से महिला क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ने और बेटियों को खेलों में आगे आने का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *