रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद की यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक को लेकर मंत्रालय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी।