CM साय ने मुख्यमंत्री निवास में किया शस्त्र पूजन

रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और मां भगवती की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजयादशमी धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक है। यह महापर्व हमें शक्ति के साथ संयम तथा सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जगज्जननी मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व के माध्यम से प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मकता, समृद्धि और मंगल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *