रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
सीएम साय ने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने उनके सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।