CM साय ने विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले के निधन पर जताया शोक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अधीन मोहले के सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

सीएम साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में “ॐ शांति” लिखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *