रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से रवाना होकर सक्ती पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश और लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का 11:50 बजे कॉलेज ग्राउंड, सक्ती जिले में स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक वे प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश और लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद 1:30 से 2 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से सक्ती से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 2:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 3 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और करीब 3:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
