रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पॉम रेसीडेंसी के पास हेरोइन की सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष दूबे, अदनान खान और अब्दुल रेहान को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। मामले में आरोपियों के संभावित सप्लाई लिंक और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।