Headlines

मेनगेट पर ताला लगाने से भड़का पति, नशे में पत्नी को दी अश्लील गालियां, डरी महिला मायके भागकर बचाई अपनी जान

रायपुर। कटोरा तालाब क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में घर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, प्रदोषिता मेश्राम 13 सितंबर की रात संतकंवर चौक, गली नंबर-03, कटोरा तालाब स्थित अपने किराये के मकान में थी। रात करीब 2 बजे उसके पति जनेन्द्र मेश्राम शराब के नशे में घर पहुंचे। घर के मेन गेट पर ताला लगा देखकर उन्होंने ताला लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि पति ने उसे अश्लील गालियां दीं और गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपनी मां बीना सेलकर और भाभी श्वेता सेलकर को दी।

महिला ने बताया कि डर के कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए मायके चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *