धमतरी। रुद्री इलाके में 14 साल के लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि फांसी पर झूलने वाले किशोर का तीरथ कुमार ध्रुव है।
मृतक तीरथ के पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
दरअसल, तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की शुरू कर दी है।