रायगढ़ में 10 महीने की बच्ची और विधवा महिला की हत्या, सुने बोर घर में मिली लाश 

रायगढ़। लैलूंगा इलाके में छापरपानी गांव के बाहर सुने बोर घर में रह रही महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की लाश मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

घटना के बारे में बुधियारो नागवंशी ने लैलूंगा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई  थी कि उसकी मौसेरी बेटी बरत कुमारी (35 साल) की शादी  4 साल पहले हुई थी। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक बिगड़ गई थी, जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही थी। और अधिकांश तौर पर गांव में घूमती रहती थी और गाँव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में रहने लगी थी।

थाने में रिपोर्ट करने वाली महिला ने बताया कि वे जब चावल लेकर सुकवांस से वापस घर लौट रही थी, तब गांव के ननकूराम ने बताया कि बरत कुमारी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की है, उसके सिर और चेहरे से खून निकल रहा है। सूचना मिलने पर महिला ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, जहां बरत कुमारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसके सिर एवं चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। वहीं उसके पास सो रही उसकी 10 माह की बेटी परी भी गंभीर रूप से घायल मिली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फ़िलहाल पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, शीघ्र खुलासे का दावा पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *