धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के तबादले

धमतरी। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने 29 पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की है। प्रशासनिक कारणों से इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है।जारी आदेश के अनुसार पहले आदेश में 17 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है।

इनमें सहायक उप निरीक्षक शिवनारायण कुर्रे को थाना नगरी से रक्षित केंद्र धमतरी, सहायक उप निरीक्षक नीरज दुबे को थाना सिटी कोतवाली धमतरी से चौकी बिरेसर, आरक्षक गजेंद्र टण्डन को थाना भखारा से थाना धमतरी और आरक्षक गोपाल चन्द्राकर को थाना कुरूद से थाना धमतरी भेजा गया है।

इसी तरह आरक्षक कुमेश साहू को नक्सल सेल से थाना धमतरी, बलराम सिन्हा और मनोहर गायकवाड़ को थाना नगरी, अजय गिरी को चौकी बिरेसर, अंशुल राव को थाना कुरूद तथा पूनमचंद सेन को रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ किया गया है। पूनम सोनवानी को थाना कुरूद में सूचना संकलन के लिए तथा राजेश ध्रुव को थाना मगरलोड में सूचना संकलन के लिए पदस्थ किया गया है।

महिला आरक्षक लता साहू को नक्सल सेल पुलिस कार्यालय धमतरी से संबद्ध किया गया है। वहीं सीसीटीएनएस कार्य से जुड़े लुकेश ठाकुर, दिनेश रात्रे और महाबली सलाम की भी पदस्थापना बदली गई है। आरक्षक गेदराम मरकाम को थाना नगरी से संबद्ध किया गया है।

दूसरे आदेश में 12 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक राकेश साहू को पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय को थाना सिटी कोतवाली धमतरी और सहायक उप निरीक्षक गिरीश नाग को थाना मेचका में पदस्थ किया गया है। दारासिंह चन्द्राकर को थाना भखारा भेजा गया है।इसके अलावा आरक्षक प्रमेश कुंभकार, दोमन लाल सिन्हा, रियाजुद्दीन, जीवन साहू, मिथलेश खापड़े, नंदकुमार ध्रुव, अजीत निषाद और संजय ठाकुर को यातायात में नई पदस्थापना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *