38 आरक्षकों का तबादला, धमतरी एसपी ने जारी किया आदेश

धमतरी। पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ 38 आरक्षकों एवं आरक्षकों (डीएसएफ) के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।जारी आदेश में थाना, चौकी और रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।

इसमें आरक्षक 130 गजपाल भंडारी को थाना खल्लारी, आरक्षक 144 शैनूराम मरकाम को थाना बोराई, आरक्षक 48 यशवंत जायसवाल और आरक्षक 741 भीम सोनी को सिटी कोतवाली धमतरी भेजा गया है।इसी तरह आरक्षक 735 गहेश्वर साहू को थाना मगरलोड, आरक्षक 191 कुलदीप मिंज को थाना भखारा, आरक्षक 213 जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर को चौकी करेलीबड़ी, आरक्षक 127 मेघराज मरकाम को थाना मेचका तथा आरक्षक 161 दुर्गेश यादव को थाना सिहावा में पदस्थ किया गया है।आदेश के तहत आरक्षक 61 योगेन्द्र साहू को थाना कुरूद, आरक्षक 544 चन्द्रहास टंडन को थाना अर्जुनी, आरक्षक 431 फनेश साहू को सिटी कोतवाली धमतरी, आरक्षक 676 अनुपलाल एवं आरक्षक 564 आसकरण कंवर को रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया है।वहीं आरक्षक 148 जोहन नेताम को थाना नगरी, आरक्षक 609 टोकेश्वर ध्रुव को थाना केरेगांव, आरक्षक 831 मनोज साहू को थाना भखारा और आरक्षक 589 मूलचंद नेताम को थाना नगरी में नवीन पदस्थापना दी गई है।दूसरे आदेश पृष्ठ के अनुसार आरक्षक 124 कैलाश मण्डावी को थाना नगरी, आरक्षक 790 गोलकराम सिन्हा को चौकी करेलीबड़ी, आरक्षक 708 मुकेश कुमार मिश्रा को सिटी कोतवाली धमतरी, आरक्षक 747 प्रताप ध्रुव को थाना खल्लारी तथा आरक्षक 139 भागरती सिन्हा को थाना सिहावा भेजा गया है।

इसके अलावा आरक्षक 563 युवराज कंवर सिंह को थाना साइबर, आरक्षक 62 राकेश साव को सिटी कोतवाली धमतरी, आरक्षक 420 भगवानदास ध्रुवेल को थाना केरेगांव, आरक्षक 442 राजेश बंजारे को थाना बोराई, आरक्षक 557 सूरज देवदास को थाना केरेगांव और आरक्षक 680 रंजय तोड़ेकर को थाना अकलाडोंगरी में पदस्थ किया गया है।आरक्षक 900 नीरज ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी, आरक्षक 252 कमलेश विश्वकर्मा को थाना कुरूद, आरक्षक 426 अशोक कुमार साहू को थाना अकलाडोंगरी तथा आरक्षक 351 ओमप्रकाश साहू को थाना केरेगांव भेजा गया है। वहीं आरक्षक (डीएसएफ) 2027 संत कोसरे को थाना नगरी और आरक्षक (डीएसएफ) 2015 रामप्यारे वर्मा को रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *