ED की कार्रवाई तेज, दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में कारोबारी के घर छापा

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी ED की टीम जांच के लिए पहुंची है। मंगलवार सुबह दुर्ग स्थित ऋषभ ग्रीन सिटी में करीब 10 अधिकारियों की टीम पहुंची। यहां E-701 स्थित कारोबारी गुलशन बघेल के आवास पर दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारी कारोबारी के घर पर विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच के विषय में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रायपुर में नितिन डागा के यहां भी जांच जारी

दुर्ग के साथ-साथ राजधानी रायपुर के रविनगर स्थित नितिन डागा के निवास पर भी ED की जांच जारी होने की जानकारी है। सुबह करीब 4 बजे दो गाड़ियों में ED की टीम डागा निवास पहुंची थी।

फिलहाल, दोनों स्थानों पर चल रही कार्रवाई को लेकर ED की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। जांच के कारणों और संभावित कार्रवाई के संबंध में स्थिति आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *