ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती, 19 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन

दिल्ली। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के रिक्त पदों के लिए होगी।

डाक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना क्रमांक 17-12/2026-GDS, दिनांक 20 अगस्त 2026 के अनुसार, विभिन्न सर्किल और डिवीजन में रिक्त पदों का विवरण अधिसूचना के अनुलग्नक-I में दिया गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन: 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान: 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक आवेदन में सुधार/एडिट विंडो: 23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक सभी प्रक्रियाएं निर्धारित तिथि को शाम 5 बजे तक की जा सकेंगी।

एक उम्मीदवार का एक ही रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक रजिस्ट्रेशन की अनुमति होगी। एक से अधिक या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन/आवेदन करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। ऐसा पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और GDS नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। विभाग ने उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *