यूपी। ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महेश जिस मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था, वह मकान उसकी बहन सुनीता ने कथित तौर पर अपनी मां से अपने नाम करवा लिया था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर महेश तनाव में रहता था।
पुलिस के अनुसार, महेश के मोबाइल फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उसने अपनी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना का नाम लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, पांचों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फिलहाल मौत की ठोस वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी पांचों शवों का बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
फिलहाल मामले में मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होना बाकी है और पुलिस जांच जारी है।