रायपुर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा हादसे में घायल हुए सभी लोगों को शीघ्र स्वस्थ करें।
सीएम साय ने इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति।