गुरुग्राम (Gurugram )। गुरुग्राम में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ऑफिस से काम करके वापस आ रहे इंजीनियर की बाइक को बुलडोजर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुलडोजर सड़क पर काम में लगा हुआ था, इस दौरान बैक करने के समय पीछे इंजीनियर की बाइक आ गई और बुलडोजर ड्राइवर ने उसे रौंद दिया। इस घटना में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बुलडोजर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। Gurugram engineer death
Gurugram Accident इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तुषार टीसीएस में इंजीनियर था। इस दौरान देर रात वो ऑफिस से लौट रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे वो अपना रॉयल इनफील्ड से आया और सड़क पर काम कर रही जेसीबी ने बैक होते समय उसे रौंद दिया। इस दौरान तुषार को गंभीर चोटें आ गईं। तुषार की मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद तुषार सड़क पर दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद इंजीनियर को इलाज के लिए डीएलएफ के एक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तुषार ने हेलमेट पहना हुआ था। Gurugram
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की जगह पर जीएमडीए का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि तुषार पिछले 4 सालों से गुरुग्राम में जॉब कर रहा है। यहां के रामप्रस्थ के सेक्टर-35डी में वो अपने चाचा के साथ रहता था। तुषार की मौत के बाद मथुरा में रहने वाले माता-पिता के घर का इकलौता चिराग बुझ गया।