रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से देर रात तक विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 10:55 बजे सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘हरेली तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे अटल नगर से प्रस्थान कर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6:45 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।मुख्यमंत्री शाम 7 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।