धमतरी। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी निर्देशों का भली-भांति अवलोकन एवं अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना: पूर्व के आवेदकों को अष्टम चरण (Round) की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पुनः विकल्प (Choice) का चयन करना अनिवार्य होगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के व्यवसाय एवं संस्थाओं के लिए विकल्प का चयन अवश्य करें।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।