रायपुर। जशपुर के युवकों के साथ अग्रसेन धाम चौक के पास कार सवार गुंडों ने मारपीट को अंजाम दिया है। शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। FIR रिपोर्ट के मुताबिक यशवंत पैकरा कांसाबेल जिला जशपुर का रहने वाला है, वर्तमान में रायपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई की रात वे अपने साथी कुलदीप पैकरा, विशाल साय पैकरा के साथ खाना टिफिन लेने निकले थे, तभी तीनों दोस्त अग्रसेन धाम चौक के पास पानी लेने रूके, इस दौरान वहां वाहन कार CG 04 QH 5830 में सवार तीन चार अज्ञात गुंडों ने तुम लोग यहां क्यो खडे हो देखने में बाहरी लग रहे हो चुपचाप यहां से चले जाओ कहते गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं हाथ मुक्के से मारपीट भी किए।
अज्ञात गुंडों के हमले से यशवंत पैकरा के पीठ, सिर और नाक में, कुलदीप पैकरा के सीने और विशाल के सिर में चोट आई है। फ़िलहाल तीनों की हालत स्थिर है। शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) लगाकर तलाश शुरू कर दी है।