जशपुर। पुलिस वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी कोमल नेताम का पुलिस वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।
इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम को लाइन अटैच कर दिया। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।