डोंगरगढ़ में सुसाइड का मामला, पानी टंकी में लटका हुआ मिला युवक का शव

डोंगरगढ़ में सुसाइड का मामला, पानी टंकी में लटका हुआ मिला युवक का शव डोंगरगढ़ में सुसाइड का मामला, पानी टंकी में लटका हुआ मिला युवक का शव

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बछेरा भाठा के आश्रित गांव लेडीजोब में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की पानी टंकी में एक 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान दीपक कोर्राम, पिता रामसिंग कोर्राम, निवासी लेडीजोब के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या के बाद शव को पानी टंकी में लटकाया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *