Headlines

रायपुर के लाखेनगर चौक में युवक की हत्या, सीने पर घोंपा लोहे का हथियार

रायपुर। लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने युवक के सीने पर लोहे की वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 नवंबर 2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्र के लाखेनगर चौक में हुई। यहां ईदगाह भाठा निवासी शेख नाजिर (41 वर्ष) और मोहम्मद यूनुस (25 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। हमले में यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस सक्रिय हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की पहचान और पतासाजी शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आरोपी शेख नाजिर को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

  • नाम : शेख नाजिर
  • उम्र : 41 वर्ष
  • निवासी : ईदगाह भाठा, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *