झारखंड विधानसभा में छात्रों का जमकर प्रदर्शन, वीडियो

झारखंड। रांची में आज छात्रों का विधानसभा मार्च था. मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कटीले तार और बैरिकेड लगाए थे. प्रदर्शन के दौरान छात्र इन कटीले तारों को उठाकर ले गए. रांची में विधानसभा के गेट पर प्रदर्शनकारी छात्र पहुंचे , भारी पुलिसबल तैनात है. छात्रों का प्रदर्शन जारी, वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. 

प्रदर्शन से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहीं पले-बढ़े हैं और झारखंड के आंदोलन में भी शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के हक की बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक के लिए उनसे चार परीक्षाएं ली गई थीं. चारों परीक्षाएं पास करने के बाद जेएसएससी कार्यालय में उनके प्रमाणपत्रों की जांच हुई, जिसमें सब कुछ सही पाया गया.

इसके बाद उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया, लेकिन अभी तक उनकी जॉइनिंग नहीं हुई है. छात्र ने कहा, ‘हम लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं. जब वह झारखंड के लिए लड़ सकते हैं, तो हम लोग भी लड़ सकते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *