जुआ फड़ पर बिलासपुर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने ग्राम जोंकी में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 16,300 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के अनुसार, ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने के मामले में सकरी पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 52 पत्ती ताश और कुल 16,300 रुपये नकद जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में मंगला क्षेत्र के निवासी शामिल

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंधे एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *